home page

कंगनपुर में सिरसा ब्लॉक की आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में विभिन्न गांवों व शहर के जोनों से पहुंची साध-संगत

 | 
Sadh Sangat from various villages and city zones reached the block level Naamcharcha organized by Sirsa Block in Kanganpur

mahendra india news, new delhi
गांव कंगनपुर में ब्लॉक सिरसा के भाईयों की ओर से ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों और शहर के अलग-अलग जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा के दौरान गुरुयश का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए फूड बैंक मुहिम के तहत चार जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया।

नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। उन्होंने बढ़ते नशे की समस्या और इसके दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही डेरा सच्चा सौदा की ओर से नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे डैप्थ अभियान सहित विभिन्न मानवता भलाई कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।

नामचर्चा कार्यक्रम में पहुंचे कंगनपुर के सरपंच दलबीर सिंह, पूर्व सरपंच गुरविंद्र सिंह और नंबरदार जंगीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने साध-संगत की ओर से किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की सराहना की। अंत में अरदास और सुमिरन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कंगनपुर के प्रेमी सेवक राजकुमार इन्सां ने कार्यक्रम में पहुंची साध-संगत का आभार जताया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और जोनों की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार तथा साध-संगत मौजूद रही।

WhatsApp Group Join Now