home page

एनसीएम स्कूल कागदाना में खेल समारोह में साहिल व दीपिका बने एनसीएम खेल रत्न

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कागदाना स्थित एनसीएम स्कूल परिसर में सोमवार को 32वें वार्षिक खेल समारोह का निर्णायक व पांचवा दिन रहा। सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीपक प्रज्वलन, मालार्पण ओर फूलाअर्पण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहा। पहला कबड्डी फाइनल  मैच अंडर 19 बॉयज टीम आजाद हाउस व टीम सुखदेव हाउस के बीच हुआ। यह मैच दो बार टाई होने के बाद गोल्डन रेड में फाइनल फैसला हुआ।

आज का यह मैच बड़ा ही धमाकेदार  रहा। इसके बाद दूसरा मैच अंडर 17 बॉयज  टीम डी (राजगुरु हाउस) व टीम बी (भगत सिंह हाउस) के बीच कबड्डी का हुआ। यह मैच टाई रहा रहा। फिर पांच पांच रैड का मुकाबला करवा कर फैसला हुआ। अंत में यह मैच राजगुरु हाउस ने जीत लिया।


इस खेल समारोह में दो एनसीएम खेल रतन सहित 640 ईनाम वितरित किए गए।  इस खेल समारोह में बॉयज का एनसीएम खेल रत्न बारहवीं कक्षा के साहिल को मिला व गर्ल्स का एनसीएम खेल रत्न कक्षा ग्यारहवीं की दीपिका को मिला। समापन पर स्कूल प्राचार्य संजीव पूनिया ने संबोधित करके कहा कि सभी बच्चों को  खेल की भावना से खेलना चाहिए। 

प्राचार्य ने ये भी कहा कि खेल मैदान के सारे गिला खेल के मैदान में छोड़ कर आगे बढऩा चाहिए। इस खेल समारोह में स्कूल प्राचार्य  संजीव कुमार पूनिया, प्रबंधक सुभाष जाखड़, प्रबंधक निदेशक राजेंद्र टॉक्सिया, कोच  राम कुमार सूंडा,कोच अजय न्यौल,गौरव , सचिन , हरपाल , कृष्ण,राजेंद्र , दिनेश ,रवि , राजीव , मांगे राम, रामचंद्र कृष्ण, उमेद, नत्थू राम, राहुल, अनिल, रवींद्र, राहुल, हीरा लाल, सतबीर, विकास, मान सिंह,सुनीता  जाखड़, राजकुमारी, शांति, उमा, वंदना, प्रीति, सुमन, अमनदीप,संदीपकौर, ईश्वर, आशा, नेहा,सुशीला , उर्मिला, रितिका, शैलजा, संतोष व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now