home page

सैनी सभा ट्रस्ट सिरसा की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट, रजि. सिरसा की ओर से नवनियुक्त चेयरमैन अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सैनी सभा मोहल्ला, जंडवाला सिरसा में आयोजित किया गया। सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी व संरक्षक विजय पाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम चेयरमैन गुरनाम सैनी व वन विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सभा पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथियों को सुरखाब चौक से वाहनों के काफिले के साथ समारोह स्थल तक ढोल-नगाड़ों के साथ लाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक लीलाधर सैनी ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी तथा संरक्षक विजयपाल सैनी द्वारा संयुक्त रूप से फूल-मालाओं व पटके पहनाकर किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंच संचालन गुरदीप सैनी, संदीप सैनी व ईश्वर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। बतौर मुख्यातिथि सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार कर्मवीर सैनी ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी लोग समाज के उत्थान के लिए आगे आएं और सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रही है, इसलिए प्रयास रहेगा के समाज के उत्थान के लिए सरकार की ओर से जो भी सहयोग होगा, करवाया जाएगा। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम चेयरमैन गुरनाम सैनी ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और समाज के यथासंभव सहयोग के लिए कृतज्ञ रहने को आश्वस्त किया। वन विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी ने वन विभाग की सरकारी योजनाओं तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी संजीदा है और इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथियों ने स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और मेहनत व लगन से


उस लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अभिभावकों व समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथियों द्वारा समाज के सभी महानुभावों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया। सभा की ओर से सभी मुख्यातिथियों को शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद चेरयरमैन वीर शांति स्वरूप, एसएचओ सिविल थाना सिरसा राधेश्याम, विजय सैनी ओएसडी (कुलपति जींद), प्रदीप सैनी चंडीगढ़, डा. तरसेम रानियां, सलाहकार बृजलाल सैनी पूर्व पार्षद, उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचंद सैनी, कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया, मा. श्याम सुंदर सैनी, मुकेश सैनी, जुगल सैनी, पूर्व प्रधान साधुराम सैनी, तुलसीराम सैनी,  रामस्वरूप सैनी, चुन्नीलाल सैनी, कुलदीप सैनी, दुलीचंद सैनी, कमल सैनी, अनिल सैनी, विक्रम सैनी, प्रदीप सैनी, संजीव सैनी, डा. राकेश सैनी, जसवंत सैनी, देवीलाल सैनी, महेंद्र सैनी, कृष्ण सैनी, रामशरण सैनी, अमित सैनी, संजय सैनी, प्रेम सैनी, राजू सैनी, मोतीराम सैनी, नरेश सैनी, विनय सैनी, चंद्र कुमार सैनी, हर्ष सैनी, पवन माधोसिंघाना, बलवंत सैनी, मनोज सैनी, सतीश सैनी, रमेश सैनी, बाबूलाल सैनी, रविंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, ललित सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now