home page

बिहार चुनाव में सैनी का कमाल: एक भी सीट नहीं हारी जहां किया रोड शो-रैली – परफेक्ट जीत का स्कोर

 | 
Saini's amazing performance in Bihar elections: Didn't lose a single seat where he held a road show or rally – perfect victory score

 mahendra india news, new delhi
हरियाणा के बाद दिल्ली तथा अब बिहार विधानसभा में भाजपा को मिली जीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की भूमिका अहम है। नायब सैनी ने हाईकमान के निर्देशानुसार बिहार चुनाव में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और व्यक्तिगत जनसंपर्क कार्यक्रम भी किए। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रचार की खास बात यह रही कि उन्होंने बिहार में कई जगह लोगों ने उनके लहजे में संवाद किया और खुद को बिहार वासियों के साथ जोडऩे का प्रयास किया।

नाबय सैनी ने बिहार में चुनाव के दौरान जिला भोजपुर में अराह, तराड़ी, रोहतास जिले में डेहरी, गया में वजीरगंज, गौरा, औरंगाबाद जिले में गोह, वेस्ट चंपारण जिले में बगाहा तथा ईस्म चंपारण जिले में रामनगर सीटों पर चुनाव प्रचार किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में करीब एक माह तक हरियाणा नेताओं की बड़ी टीम बिहार चुनाव प्रचार में डटी रही। प्रचार के दौरान कई अवसर ऐसे भी आए जब मुख्यमंत्री ने हरियाणा को भी पूरा समय दिया और बिहार में पार्टी द्वारा लगाई गई डयूटी को निभाया।


हरियाणा भाजपा की एक टीम जहां बिहार में मोर्चा संभाले हुए थी वहीं एक टीम ने हरियाणा में बिहारी मूल के मतदाताओं के साथ लगातार जनसंपर्क किया। हरियाणा से बिहार में वोट डालने के मतदाताओं को प्रोत्साहित करके विशेष ट्रेनों से बिहार भेजा गया। पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम आदि शहरों में बिहारी मतदाताओं को उनके मूल क्षेत्रों में रवाना करने के बाद बकायदा कार्यक्रमों का आयोजन करके इस बात का अहसास दिलाया गया कि वह भले ही अपने घर से दूर हैं लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व में उन्हें भागीदार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता एकजुट है।

WhatsApp Group Join Now

..जब मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं बिहारी हूं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें बताया कि हरियाणा सरकार न केवल प्रवासियों की सुविधा के लिए काम कर रही है बल्कि प्रवासी के पर्व भी अब सरकार द्वारा मनाए जा रहे हैं। छठ पूजा का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि अब तो उन्हें भी लगने लगा है कि वह भी बिहार हैं। सीएम की इस बात को बिहार की जनता ने जहां सहर्ष स्वीकार किया वहीं हरियाणा में विपक्ष ने मुद्दा बनाने का प्रयास किया लेकिन विफल हो गया। 

दिल्ली में भी नायब सैनी ने किया था धुआंधार प्रचार
बिहार से पहले दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की भूमिका काफी अहम रही थी। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत आदि जिलों से सटी दिल्ली की विधानसभा सीटों पर प्रचार की कमान नायब सैनी के हाथों में थी। दिल्ली में नायब सैनी से इस ढंग से प्रचार किया था कि जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हों। परिणाम स्वरूप बिहार की तरह दिल्ली में भी नायब सैनी के नेतृत्व वाली सीटों पर न केवल भाजपा को जीत मिली बल्कि भाजपा ने सरकार भी बनाई।

बिहार चुनाव के बाद नायब सैनी का संगठन में कद हुआ मजबूत
हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने के बाद पहले दिल्ली और अब बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभालने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कद पार्टी में लगातार मजबूत हो रहा है। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाकर चल रहे नायब सैनी ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी उनकी स्वीकारता बढ़ी है। बिहार चुनाव परिणाम से हाईकमान की नजरों में नायब सैनी का सम्मान और अधिक बढ़ गया है।

बिहार में भी हुई हरियाणा की जलेबी की चर्चा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी खासी चर्चा में रही। हरियाणा में प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने कई जगह जलेबियां भी बनाई। इसके बाद दिल्ली के चुनाव में भी हरियाणा की जलेबी का जलवा रहा। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में हरियाणा की जलेबी बांटी गई। अब बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने हरियाणा की जलेबी की चर्चा जनता में की। गोहाना की जलेबी दिल्ली से होते हुए अब बिहार पहुंच गई है।