home page

हरियाणा के इस शहर में सफाईकर्मियों का हंगामा, पुलिस पर महिलाओं ने फेंका कूड़ा, कचरा उठवाने पहुंची प्रशासन की टीम

 | 
Sanitation workers created a ruckus in this Haryana city; women threw garbage at the police when an administrative team arrived to clear the waste

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर शहरों में जगह जगह कूड़ा कचरा के ढेर नजर आ रहे हैं। इससे अब बदूब आने लगी है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के जिला हिसार में पिछले करीबन 18 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार तडक़े नगर निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने का कार्य शुरू किया। 


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला जेसीबी और डंपर लेकर आईटीआई चौक पहुंचा। इस दौरान हड़ताल पर अड़े कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया गया।

चौक पर हुआ भारी हंगामा
हिसार जिला प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर एकत्रित हो गये। इसके बाद उन्होंने और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। इसके बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों के बीच काफी तीखी झड़प हुई। आक्रोशित महिला कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि, महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारी महिलाओं को काबू कर रोडवेज बसों में बैठना शुरू कर दिया। 

WhatsApp Group Join Now

हिसार शहर डंपिंग यार्ड में कूड़ा कचरा के कारण तब्दील हो चुका था। मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में 3600 टन से अधिक का कचरा सडक़ों पर पड़ा है। इससे आम जनता को भारी दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य रास्तों पर फैले कचरा के कारण यातायात भी बाधित हो रहा था।