संजना मिस फ्रेशर, रॉबिन को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब, राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज में हुई फ्रेशर पार्टी
mahendra india news, new delhi
राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज में बुधवार को फ्रेशर पार्टी राइजिंग इरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष एनके गुप्ता, सचिव प्रतीक गुप्ता व प्रतीक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य संजीव कालड़ा ने सभी उपस्थितजनों का अभिनंदन किया।

सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवीं व भोजपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। निशा व विशाल ने हरियाणवीं स्वैग प्रस्तुत किया वहीं फार्मेसी की छात्रा गीता व शीतल ने मॉडर्न बीट गाने पर प्रस्तुति दी तो वंदना व स्नेहा ने बॉलीवुड बीट्स पर, राहुल एंड ग्रुप ने फनी डांस, रीना एंड ग्रुप व हर्षित एंड ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष एनके गुप्ता ने सभी नवांगतुकों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि प्रतीक गुप्ता व संस्था के सचिव पुलकित गुप्ता ने कहा कि जीवन में प्रगति के लिए सदैव सकारात्मक रहें।
बाद में कार्यक्रम में संजना को मिस फ्रेशर व रॉबिन को मिस्टर फ्रेशर व पूनम को मिस पर्सनैलिटी व अंकित को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया वहीं डी. फार्मेसी के छात्र दिग्विजय को मिस्टर ईव चुना गया। मंच संचालन वंश, गीता, आर्यन द्वारा किया गया। इस मौके पर परामर्शदात्री एकता कालड़ा, नर्सिंग प्राचार्या कुलविंद्र कौर, डॉ. राम, कुलवंत सिंह, परवरिश कंबोज, दीक्षा धवन व धीरज कंबोज आदि मौजूद थे।
