राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्कार योग केंद्र सिरसा ने मारी बाजी
हरियाणा के गुुरुग्राम में 5वें हरियाणा राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में संस्कार योग केंद्र सिरसा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 11-14 आयु वर्ग एकल प्रतियोगिता में चवन पुत्र कुलदीप जाखड़ ने पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया व 17-21 आयु वर्ग एकल प्रतियोगिता में नवीन कुमार पुत्र तेलु राम वर्मा ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जानकारी केऋ अनुसार 14-17 आयु वर्ग लयबद्ध समूह प्रतियोगिता में रोहित पुत्र रोशन जाखड़, गौरव पुत्र धर्मपाल घोटड़, साहिल पुत्र लेखराम घोटड़, मनीष पुत्र राम सिंह घोटड़, अंकित पुत्र राजवीर घोटड़ इन सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 14-17 आयु वर्ग में आईना पुत्री राजेंद्र घोटड़, रूखसाना पुत्री मि_ू खान, पूजा पुत्री सुरेश रोलन, सरीना पुत्री मुमताज खान, साहिबा पुत्री मि_ू खान इन सभी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी हरजीराम के मार्गदर्शन द्वारा संभव हो पाया है, जोकि हमारे गांव, जिले और राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। सभी के अंदर सबसे ज्यादा मैडल भी सिरसा टीम ने जीते यानी फर्स्ट रनरअप टीम रही। आयोजक अजीत सोलंकी ने बताया गया कि यह बच्चे अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे वह अपने पूरे राज्य का नाम भी रोशन करेंगे।