home page

संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल: सपनों को मिली नई उड़ान – फ्रेशर वेलकम 2026

 | 
Sant Kabir International School: Dreams Take New Flight – Freshers Welcome 2026

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेशर वेलकम बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्कूल जॉइन किया, जो स्कूल के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस अवसर पर स्कूल द्वारा एक Dream Wall भी बनाई गई, जहाँ नए विद्यार्थियों ने अपने सपने लिखे—किसी ने डॉक्टर, किसी ने IPS ऑफिसर, तो किसी ने यूट्यूबर बनने का सपना साझा किया। यह बच्चों के बड़े सोचने और आगे बढ़ने के हौसले को दर्शाता है।


नए विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। स्टाफ और पुराने विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर नए बच्चों का दिल से स्वागत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना भी था। वाइस प्रिंसिपल मैम ने कहा कि “नए बच्चों का स्वागत केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाने की शुरुआत है।” उन्होंने स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि “कम समय में इतनी शानदार तैयारी करना टीमवर्क और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है।”


उन्होंने आगे कहा कि “हम सभी नए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को बनाने में पूरे सच्चे प्रयास और समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं।”
यह स्कूल पहले भी बेहतरीन परिणाम देने और बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने के लिए जाना जाता रहा है। आज हर बच्चे की जुबान पर इस स्कूल का नाम है। आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में भी संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल का नाम सबसे पहले लिया जाता है, जहाँ सभी शिक्षक नए और प्रभावशाली तरीकों से बच्चों को शिक्षित करते हैं।

WhatsApp Group Join Now


वहीं, श्री अंबेडकर जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जहाँ कई जगहों पर नए विद्यार्थियों के साथ रैगिंग जैसी घटनाएँ होती हैं, वहीं इस स्कूल में उनका सम्मान के साथ स्वागत किया जाता है, जो बहुत सराहनीय है।
कार्यक्रम बहुत ही सफल और यादगार रहा।