संत निरंकारी महिला संत समागम ऐलनाबाद में 30 को
mahendra india news, new delhi
ऐलनाबाद। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता की असीम कृपा से 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रात: 9:30 से 1 बजे तक टोहाना जोन के सन्त निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन सन्त निरंकारी सत्संग भवन डबवाली रोड, ऐलनाबाद में किया जाएगा। जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन जिला सिरसा के प्रैस सहायक वीरेंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंकारी मिशन की प्रचारिका बहन नीलम शाहबाद मारकण्डा (कुरुक्षेत्र) करेंगी।
इस समागम में जिला सिरसा की विभिन्न ब्रांचों से हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं के साथ पुरुष श्रद्धालु भी भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि समागम में मंच संचालन, मुख्य मंच से विचार व अन्य प्रस्तुतियां महिलाओं द्वारा की जाएगी। पुरुष श्रद्धालु भी इस समागम को सुनने के लिए आ सकते हैं। टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने इस अवसर पर सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों को आमंत्रित किया। समागम की सम्पन्नता पर गुरु का लंगर भी वितरित किया जाएगा।
