आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का अविस्मरणीय योगदान: डा. दलीप गोदारा
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी के आदेशानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया की अध्यक्षता एवं समन्वयक दलीप सिंह गोदारा एवम् सह समन्वयक डा. राजेश खुराना की देखरेख में डाइट, डिंग, सिरसा में जन जातीय गौरव दिवस, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य, इन विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकार की पीपीटी एवं ई-कंटेंट का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खंडों के विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
जिसमें अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा जन जातीय गौरव दिवसए सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं संविधान दिवस से संबंधित अपनी पीपीटी एवं ई कंटेंट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रथम सत्र में डाइट सिरसा के इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञ डा. सतबीर सिंह न्योल ने जनजातीय गौरव विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए भारत की जनजातीय विरासत, योगदान, संस्कृति एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
वहीं दूसरे सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम कोर्डिनेटर डा. दलीप सिंह गोदारा ने सरदार पटेल का आधुनिक भारत निर्माण में योगदान के बारे में तथ्यपूर्ण प्रस्तुति देते हुए कहा कि सरदार पटेल का आधुनिक भारत निर्माण में अविस्मरणीय योगदान रहा। पटेल सही मायनों में एकीकृत और सशक्त भारत के रचनाकार थे। अंत में कार्यक्रम डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने सभी प्रतिभागियों का हृदयपूर्वक धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रेरित करने का काम करते हैं। इस मौके पर डा. मनोज पुरी नरेश नरूला, डा. राजेश खुराना डा. अनिल बिश्नोई लिपिक देवी लाल, सुमित, मनदीप, सुनील, सुभाष चंद्र एवं सज्जन फौजी सहित डाइट स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-आज कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना ई-कंटेंट प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा जनजातीय समुदायों की गौरवशाली परंपराओं एवं भारतीय संविधान को समझने का सुनहरा अवसर मिला।
-डा. राजेश खुराना, अध्यक्ष प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग एवं कार्यक्रम संयोजक, डाइट डिंग, सिरसा।
