सतपाल जोत सर्वसम्मति से बने लायंस क्लब सिरसा उमंग के अध्यक्ष
mahendra india news, new delhi
सिरसा। लांयस क्लब इंटरनैशनल प्रांत 321ए-3 के अंतर्गत लायंस क्लब सिरसा उमंग के चुनाव बरनाला रोड स्थित निजी होटल में करवाए गए। जानकारी देते हुए चार्टर प्रधान रवि अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित कमेटी में सर्वसम्मति से लायन सतपाल जोत को अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त लायन राकेश कटारिया को उपाध्यक्ष, लायन ऋषभ भारद्वाज को सचिव, लायन हरिंद्र मेहता को सहसचिव, लायन हिमांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष, लायन किशोर सोनी को सहकोषाध्यक्ष, लायन नीरज मेहता को पीआरओ, लायन विनोद नागर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
लायन संदीप मेहता को मेंबरशिप चैयरमेन, लायन रवि अरोड़ा एवं लायन रमेश बहल को बोर्ड आॅफ डायरेक्टर मनोनीत किया गया। वहीं विभिन्न गतिविधि संयोजक का दायित्व लायन विनोद सोनी को , लायन जगदीश कक्कड़, प्रमोद नागपाल राजेश तनेजा व सर्वजीत संधु को सौंपा गया। इस मौके पर सतपाल जोत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रांतपाल लायन संजय गांधी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 321ए-3 सफलता के नए आयाम छुएगा। उमंग परिवार प्रांत के सभी पायलट प्रोजेक्टस के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों में सदैव सेवारत रहेगा।
डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट में उमंग परिवार के सदस्य लायन रमेश बहल को जोन चेयरमैन बनाए जाने तथा लायन नीरज मेहता (स्वास्थ्य) व लायन सतपाल जोत (शिक्षा प्रकल्प) में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मेंबर बनाए जाने पर प्रांतपाल संजय गांधी व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का आभार व्यक्त किया। चार्टर प्रधान रवि अरोड़ा ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
