श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय SIRSA में विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्त्ति
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में जिला के गणमान्य लोगों द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए एक आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिओम भारद्वाज उपस्थित रहे। उन्होंने आज अनेक विद्यार्थियों को अपने हाथों से 3100-3100 रुपए प्रत्येक छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधान सुरेंद्र बंसल एडवोकेट उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि जिला के लगभग 86 गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद विद्यार्थियों को 3100 व 5100 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने इस मौके पर सभी 86 छात्रवृत्ति दान-दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। प्राचार्य गणेश शंकर ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से जरूरतमंद बच्चों को शास्त्री की शिक्षा ग्रहण करने में सहायता मिलती है।
पूरे सिरसा जिला व आसपास के अन्य जिला में भी शास्त्री की शिक्षा के लिए कोई अन्य महाविद्यालय नहीं होने के कारण केवल श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय से ही शास्त्री की डिग्री प्राप्त करके विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन हो रहे हैं। छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष आरपी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया व सचिव सुरेश वत्स ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक बजरंग पारीक तथा महाविद्यालय के आचार्य पुष्पा विक्रम गौतम व सिमरन उपस्थित रहे।
