home page

CDLU में Science Conclave – UDAAN 2025 में विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

 | 
School and college level students showcased their scientific temper and creative talent at the Science Conclave – UDAAN 2025 at CDLU
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित Science Conclave – “UDAAN 2025” दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिन तक चले इस आयोजन में क्विज़, निबंध लेखन, साइंस मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिनके परिणाम शनिवार को घोषित किए गए।

स्कूल श्रेणी के परिणाम
क्विज़ प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सतगुरु प्रताप सिंह स्कूल और द सिरसा स्कूल ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
निबंध लेखन में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा को प्रथम स्थान मिला। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा और ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता में MS–48, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिजरांवां (फतेहाबाद) ने प्रथम स्थान, MS–46, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गूडिया खेड़ा (सिरसा) ने दूसरा और MS–04, श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, सिरसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

UG/PG श्रेणी के परिणाम

विश्वविद्यालय और कॉलेज वर्ग में एम.एम. पी.जी. कॉलेज, फतेहाबाद ने क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुख्तियार सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, फतेहाबाद दूसरे और शाह सतनाम बॉयज़ कॉलेज, सिरसा तीसरे स्थान पर रहे।
निबंध लेखन में ज़पजिकाुर (Shah Satnam Girls College, Sirsa) प्रथम, अल्का चौधरी (CDLU, Sirsa) द्वितीय और कंचन (Janta PG Girls College, Ellenabad) तृतीय स्थान पर रहीं।
साइंस मॉडल में MC–1, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। MC–19, बी.आर. अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, डबवाली और MC–58, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सिरसा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रेजेंटेशन में भी दिखी रचनात्मकता

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में सीडीएलयू के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टीम नंबर 10 (ललित कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ EES) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टीम नंबर 37 (पूजा, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी) ने दूसरा स्थान पाया, जबकि टीम नंबर 21 (गोयल एम., CSE विभाग) और टीम नंबर 19 (मनोज कुमार, FST विभाग) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कॉन्क्लेव के समापन सत्र में विजेताओं को सम्मानित किया गया और निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि “उड़ान–2025” का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार और अनुसंधान भावना को प्रोत्साहित करना है।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें छात्रों की ऊर्जा और विज्ञान के प्रति लगाव स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।