SIRSA में स्कूली विद्यार्थी एवं युवा ले रहे नशामुक्त जीवन की शपथ
Mahendra india news, new delhi
ब्रह्माकुमारीज के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। अब तक लगभग 30 विद्यालयों में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें लगभग 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इसके अलावा आनलाइन भी हजारों की संख्या में युवा एवं अन्य नागरिक भी ये शपथ ले रहें है।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों की जानकारी दी गई तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु स्वयं किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक विद्यालयों एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर किया जा रहा है।
10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक पूरे देश में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाना, सकारात्मक जीवन मूल्यों का प्रसार करना, राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मबल विकसित करना तथा जनभागीदारी द्वारा नशामुक्त स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण को गति प्रदान करना है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में जन भागीदारी को सशक्त बनाना है।
