home page

SDM सिरसा व कालांवाली ने शहर का किया निरीक्षण, बारिश से जलभराव के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

 | 
SDM Sirsa and Kalanwali inspected the city, gave instructions for immediate solution to waterlogging due to rain

Mahendra india news, new delhi
बरसात के चलते शहरों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सडक़ों, मुख्य बाजारों और निचले क्षेत्रों में बरसाती पानी की स्थिति का जायजा लिया।


इसी प्रकार एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने भी कालांवाली शहरी क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों से जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप सेटों व ड्रेनेज सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसटीपी प्लांट, पाइपलाइन और पंपिंग सेटों की कार्यप्रणाली को जांचा और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


SDM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा लोगों को जलभराव की समस्या से तुरंत राहत मिले। उन्होंने कहा कि पंप सेट लगातार चालू रखें और पाइपलाइन की सफाई समय-समय पर होती रहे, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे बारिश के दिनों में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और किसी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। कालांवाली निरीक्षण के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ, जेई, नगर पालिका सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now