home page

धर्मकांटा फायरिंग कांड में दूसरा आरोपी भी दबोचा, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Second accused in the Dharmakanta firing incident also nabbed; remanded to one-day police custody
 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र में धर्मकांटा संचालक समझकर युवक पर गोली चलाकर हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के अनुसार गांव मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह गांव कुमथला स्थित ममेरां रोड पर डिजिटल धर्मकांटा पर ऑपरेटर का काम करता है। 7 अप्रैल 2026 को वह धर्मकांटा के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और धर्मकांटा मालिक के बारे में पूछताछ की। जल्दबाजी में सुरेंद्र ने स्वयं को मालिक बता दिया। इस पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं घुटने के पास लगी। घायल होने के बावजूद उसने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीआईए ऐलनाबाद ने दूसरे वांछित आरोपी लक्ष्मणदास उर्फ जोबन निवासी गांव सलारपुर को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले 5 अगस्त को पुलिस ने मामले के पहले आरोपी रमनदीप उर्फ लाहोरिया निवासी जीवननगर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के साथ हथियार की बरामदगी और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now