हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 163 लागू
Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिलाधीश शांतनु शर्मा ने जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक/मुक्त विद्यालयी शिक्षा) एवं डी.ईएल.एड. की विभिन्न परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 163 लागू करने के आदेश पारित किए हैं।
ये परीक्षाएं स्थानीय आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली रोड, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीर्ति नगर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर बेगु, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज रोड, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठ मंडी, आर.के.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा में 21 अक्टूबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जारी आदेशों में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार के हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं कर सकता है। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों तथा अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की उल्लंघना करने व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
