home page

सैलजा 28 साल पहले सिरसा लोकसभा को छोड़कर अंबाला का रूख कर गई थी उसे अब डबवाली की याद कैसे आई : दिग्विजय चौटाला

 | 
Selja had left Sirsa Lok Sabha 28 years ago and moved to Ambala. How did she remember Dabwali now: Digvijay Chautala

mahendra india news, new delhi

JJP के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला विरोधी पार्टियों पर जमकर बरसे और उनकी पोल खेलते हुए जनता से रूबरू हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो करीब 28 साल पहले सिरसा लोकसभा को छोड़कर अंबाला का रूख कर गई थी उसे अब डबवाली की याद कैसे आई। 


दिग्विजय सिंह सोमवार को सिरसा लोकसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक के समर्थन में नई अनाज मंडी में स्थित जेजेपी कार्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीा। 

उन्होंने कहा कि अंबाला से हारने के बाद उसने डबवाली का रूख किया ओर उनका कहाना था कि मैं तो सिरसा लोकसभा से चुनाव लडऩा ही नहीं चाहती थी लेकिन सिरसा लोकसभा की जनता का प्यार मुझे यहां खींच लाया ओर आपके इसी प्यार के सहारे सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ रही हूं। जिसपर दिग्विजय चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अभी से आप के ऊपर एहसान जताने का काम कर रही है तो भविष्य में आपकी क्या सुध लेगी। 

उन्होंने कहा कि शैलजा जी भूल रही है उनको मिलने वाले वोट से उनका कोई फायदा नहीं होगा बल्कि भूपेन्द्र हुड्डा इस वोट का लाभ उठाएंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशोक तंवर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छह से सात पार्टियां बदलने के बाद आज वह भाजपा की ओर से चुनाव लड रहा है। जिसको वह कभी जी भर कर कोसता था आज जाकर उसी की गोद में बैठ गया। उसने आज तक सिरसा लोकसभा की जनता का कोई भला नहीं किया। 

WhatsApp Group Join Now


 दिग्विजय चौटाला ने JJP प्रत्याशी रमेश खटक के समर्थन में वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह तीन बार विधायक रह चुके हैं 36 बिरादरी का उन्हें समर्थन प्राप्त हैं। जो पार्टी के लिए सोने पर सुहागे का काम करेगा। इसके बाद दिग्विजय चौटाला ने मेन बाजार में डोर टू डोर करते हुए रमेश खटक के समर्थन में वोट की अपील की। 

इस अवसर पर JJP उपाध्यक्ष जगरूप सिंह सकताखेड़ा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर सुधरार मंडल में पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह गंगा, हल्काध्यक्ष नरेद्र सिंह बराड़, युवा जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मट्टदादु, युवा प्रदेश सचिव विपिन मोंगा, ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शिमला देवी, पार्षद प्रेम बहल, पूर्व पार्षद सुखविंद्र सरां, कृष्णा पुहाल, पार्षद अमरनाथ बागड़ी, अशोक गर्ग मौजूद रहे।