वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा एवं नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
Mahendra india news, new delhi
सिरसा- वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा में शीघ्र ही विकास के कार्य धरातल पर नजर आएंगे। शहर के सभी 32 वार्डो में नई गलियों का निर्माण कार्य पूरा होगा। करीब 30 करोड़ रुपए से गलियों का निर्माण होगा। इसी तरह सड़कों के निर्माण कार्य को भी करवाया जाएगा। उन्होंने स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि अभी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। अभी प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। जल्दबाजी में पूरे किए गए ड्रेनेज प्रोजेक्ट से बाद में सड़कें धंस जाती है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे हरियाणा में जनहितैषी विकास कार्यों को करवा रहे हैं। सिरसा में भी सरकार ने करीब 250 करोड़ की राशि सीवर एवं पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए मंजूर की है। शीघ्र ही इस राशि से सिरसा में काफी सुधार नजर आएगा।
नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी ने कहा सिरसा नगर परिषद की बैठक में विभिन्न गलियों के निर्माण के कार्य मंजूर किए गए थे। अब इनपर कार्य शुरू हुआ है। जल्द ही सिरसा में विकास कार्य और सुधार नजर आएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा सिरसा के वार्ड - 13 में नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के साथ गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वार्ड पार्षद मनीष कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों ने गोबिंद कांडा का स्वागत किया।
सिरसा नगर परिषद के वार्ड - 13 के तहत आने वाली इस गली का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका था। गोबिंद कांडा ने इस निर्माण कार्य को शुरू करवाया। इस अवसर पर डोरी लाल प्रधान, इंद्रोश गुज्जर , सुदेश पचार , मोहित जोशी, राजू सिंघी काट , नरेश सिंघी काट, राहुल गिहारा, रजत गिहारा, सुनील गिहारा, रोहन गिहारा, भारत गिहारा, बलजीत गिहारा , सुनील गिहारा , नरेश गिहारा सहित अनेक वार्ड वासी
