home page

हरियाणा में वोट चोरी मार्च को लेकर आज सभी जिलों में उतरेंगे दिग्गज कांग्रेस नेता, सिरसा में एमएलए भरत सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में होगा रोष प्रदर्शन

 | 
Senior Congress leaders will take to the streets across all districts of Haryana today regarding the 'Vote Theft March'; a protest demonstration led by MLA Bharat Singh Beniwal will be held in Sirsa

mahendra india news, new delhi
हरियाणा में कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध तेज करने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस पार्टी आज सोमवार यानि 28 सितंबर को हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में वोट चोरी प्रोटेस्ट मार्च निकालेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला उपायुक्त कार्यालयों तक मार्च करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। 

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानिश कुमार को पद से हटाया जाए व उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी के साथ ही, उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूची में नाम जोडऩे-हटाने से जुड़े बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की जाए।

news

इन जिलों में वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा
कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। पलवल और गुरुग्राम में एआईसीसी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। रोहतक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैथल में सांसद एवं एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मोर्चा संभालेंगे। अंबाला में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पंचकूला में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पानीपत में धर्मपाल मलिक, महेंद्रगढ़ में अशोक तंवर और सोनीपीत में चौधरी उदयभान को जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now

सांसदों और विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी
फरीदाबाद में जयप्रकाश, यमुनानगर में वरुण चौधरी और जींद में सतपाल ब्रह्मचारी प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। रेवाड़ी में एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल और इज्जर में विधायक रघुवीर सिंह कादियान जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह कुरुक्षेत्र में अशोक अरोड़ा, चरखी दादरी में गीता भुक्कल और नूंह में आफताब अहमद को जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा में ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल, फतेहाबाद में बलवान सिंह, हिसार में चंद्र प्रकाश, करनाल में राव दान सिंह और भिवानी में डॉ शिव शंकर भारद्वाज का समन्वय करेंगे।