home page

SIRSA के जनता अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की सेवाएं आरंभ

 | 
Services of neurologist specialist started in Janata Hospital of SIRSA

Mahendra india news, new delhi
सिरसा वेल्फेयर ट्रस्ट सिरसा द्वारा संचालित जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल सिरसा में न्यूरोलॉजिस्ट डा. एसएस चौधरी, डीएनबी (जनरल मेडिसिन एंड न्यूरोलॉजी) की सेवाएं 1 सितंबर से नियमित रूप से शुरू हो चुकी हैं। अस्पताल प्रशासक राजकुमार कामरा ने पुष्प गुच्छ देकर नवनियुक्त चिकित्सक को कार्यभार ग्रहण करवाया।

उन्होंने बताया कि डा. एसएस चौधरी को न्यूरोलॉजी का लंबा अनुभव है और वे इससे पहले कई बड़े अस्पतालों जैसे विश्वास मल्टी स्पैशलिटी, हिसार, हीरो होंडा अस्पताल (मुंजाल अस्पताल) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब डा. एसएस चौधरी सभी प्रकार के मरीजों पेट, श्वसन तंत्र, छाती, बीपी, शुगर, सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, अकडऩ, सूनेपन की नियमित जांच व उपचार रियायती दरों पर जनता अस्पताल में करेंगे।

उन्होंने बताया कि डा. एसएस चौधरी न्यूरोलॉजी से संबंधित रोगों की रोकथाम व उनके प्राथमिक उपचार के लिए मरीजों को विशेष परामर्श भी देंगे। इस मौके पर वैल्फेयर ट्रस्ट के प्रधान बृजलाल जिंदल व सचिव प्रमोद गांधी ने नवनियुक्त चिकित्सक डा. एसएस चौधरी को नया कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व विश्वास जताया कि सिरसा शहर व आसपास के मरीजों को यहां कम शुल्क पर बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now