सेवा भारती सिरसा ने किया लाल बहादुर शास्त्री, बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सेवा भारती शाखा सिरसा एवं पर्यावरण प्रेरणा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गांव भंभूर में लाल बहादुर शास्त्री बाल संस्कार केंद्र का विधिवत से शुभारंभ किया गया, जिसे जलस्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने अंगीकृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी. कौशिक, जिला अध्यक्ष सेवा भारती, सिरसा ने की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती द्वारा सम्पादित गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं सेवा कार्य एवं लक्ष्य हेतु अपने विचार प्रेषित किए।
इस अवसर पर सेवा भारती के , जिला सचिव कुलदीप देवगुण, नगर अध्यक्ष धर्म पाल सोमानी, नगर उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, नगर सचिव विक्रम कुमार, नगर सह-सचिव मोहित मोंगा, प्रचार प्रमुख जसवीर सिंह बागड़ी, संघ से मदन लाल अग्रवाल, केंद्र की अध्यापिका मीरा ठाकुर व समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए। इस अवसर जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने अपने वक्तव्य में बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने का आग्रह किया तथा आने वाले समय का भविष्य बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जल स्टार होने के नाते जल बचाव तथा पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे व उपयोगी टिप्स दिए। धर्मपाल सोमानी नगर अध्यक्ष, सिरसा ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता करने पर सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
