home page

क्विज प्रतियोगिता में शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल रहा अव्वल

 | 
Shah Satnam Girls School topped the quiz competition
 सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव उड़ान-2025 में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने मॉडल वर्ग में पहला

स्थान अर्जित किया।

विजेता टीमों को सीडीएलयू के प्रोफेसर एस.के. गहलावत और जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्कूल की दो टीमों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 12वीं की अंजली (मेडिकल), गुरशानमीत (नॉन-मेडिकल) और पलक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 26 पंजीकृत टीमों में से प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद केवल 8 टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं, जिनमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम ने बाजी मारी।


- कॉलेज की छात्राओं ने भी लहराया परचम
इसी कॉन्क्लेव में आयोजित मुख्तियार सिंह मेमोरियल साइंस मॉडल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की टीम ने भी कॉलेज कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि हमारी छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऐसे आयोजन बच्चों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करते हैं।