home page

विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का जलवा, बीपीएड, डीपीएड और एमएजेएमसी के विद्यार्थियों ने हासिल किए शानदार रैंक

 | 
news

mahendra india news, new delhi
शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा के विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों की टॉप-10 मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने बीपीएड, डीपीएड और एमएजेएमसी पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

Shah Satnam Ji Boys College shines in the university's top-10 merit list; students from B.P.Ed, D.P.Ed, and MAJMC secured impressive ranks

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यार्थियों की सफलता में उनकी मेहनत, लगन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही। बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में मोनिश ने तीसरा और गौरव कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया। डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर में पीयूष ने प्रथम रैंक प्राप्त किया।

 

डीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर में प्रिंस ने दूसरा, नवरत्न ने तीसरा, संजय बंजारा ने पांचवां और प्रदीप पुरी ने नौवां स्थान हासिल किया। वहीं एमएजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर में आकाश सोनी ने तीसरा, पंकज ने पांचवां, संजीव कुमार ने छठा, अंकुश ने सातवां और कुलदीप ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Group Join Now

news


इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट में स्थान बनाना उनकी मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए कॉलेज, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें। कॉलेज प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।