शनि देव की बनी रही कृपा, शनिवार के दिन करें यह सरल से उपाय
शनिदेव प्रसन्न हो कर दूर करेंगे जीवन के कष्ट आज शनिवार है, शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय अपनाकर शनिदेव को पसन्न करें। ज्योतिषचार्य ने बताया कि शनिदेव न्याय के देवता हैं, वह हर किसी के पूर्व जन्मों से लेकर वर्तमान तक के कर्मों का गहराई से ऑडिट करने के बाद ही किसी का दंड निर्धारित करते हैं।
शनिदेव के प्रकोप से कैसे बचें
बता दें कि दंडाधिकारी होने के बाद भी शनिदेव लोगों के प्रति कृपा और दया भाव रखते हैं, वह अकारण की किसी को दंड नहीं देते हैं, इसके लिए व्यक्ति यदि सत्कर्म करता हुआ चले तो उनके कोप से बचा जा सकता है, शनिदेव के दंड का वेग यानी उसकी तीव्रता कम करने के लिए स्वयं शनिदेव ने ही कुछ उपाय बताए हैं, जो व्यक्ति भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित हों उन्हें निश्चित रूप से इन उपायों का उपयोग करें।
ये आजमाएं उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ओम नम: शिवाय का १०८ बार जप करें, इससेे हर तरह का दु:ख, कठिनाई एवं ग्रह दोषों का प्रभाव शांत हो जाता है, इसी तरह पद्म पुराण में भी कहा गया है कि प्रत्येक शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाए और संध्या के समय दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
ये दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।