home page

शारदीय नवरात्रि: इस दिन से हैं शारदीय नवरात्रि, जानिए इस शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना

 | 
इस दिन से हैं शारदीय नवरात्रि, जानिए इस शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना
mahendra india news, new delhi

हर वर्ष शारीदय नवरात्रि का इंतजार रहता है। अब शारदीय नवरात्रि का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। वैसे देखे तो देवी दुर्गा को प्रसन्न करके मनकामना व मनचाहा वर पाने के लिए हर वर्ष उनके भक्त शारदीय नवरात्रि में विधि-विधान से पूजा करते हैं। 

कब से कब तक है नवरात्रि 2025
ज्योतिषचार्य पंउित नीरज शर्मा ने बताया कि पंचांग के मुताबिक इस वर्ष शारदयी नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर 2025 से लेकर दो अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। इस देवी दुर्गा को समर्पित यह नौ दिवसीय पर्व 22 सितंबर 2025 यानि अश्विन मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होगा। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर और उनका प्रस्थान नर पर होगा। मां दुर्गा का नवरात्रि में हाथी पर आगमन अत्यंत ही शुभ जाता है। 


किस शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि पंचांग के मुताबिक नवरात्रि के प्रथम दिन यानि 22 सितंबर 2025 को कलश स्थापना का शुभ महुर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से लेकर 8 बजकर 6 मिनट के बीच रहेगा. इस तरह देवी के भक्तों को कलश स्थापना के लिए इस साल तकरीबन दो घंटे का पर्याप्त समय मिलेगा. पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि व्रत का पारण 02 अक्टूबर 2025, वीरवार को सुबह काल 06:15 के बाद किया जा सकेगा.

नवरात्रि पर किस दिन होगी पूजा 
प्रति​पदा (22 सितंबर 2025, सोमवार) - नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी.
द्वितीया (23 सितंबर 2025, मंगलवार) - नवरात्रि के दूसरे दिन चंद्र दर्शन के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की होगी.
तृतीया (24 सितंबर 2025, बुधवार) - नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सुनिश्चित है. 

WhatsApp Group Join Now

तृतीया (25 सितंबर 2025, वीरवार) - नवरात्रि के चौथे दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रहेगा. 

चतुर्थी (26 सितंबर 2025, शुक्रवार) - नवरात्रि के पांचवे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी.

पंचमी (27 सितंबर 2025, शनिवार) - नवरात्रि के छठे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होगी. 

षष्ठी (28 सितंबर 2025, सेंड) - नवरात्रि के सातवें दिन माता कात्यायनी की पूजा होगी.

सप्तमी (29 सितंबर 2025, सोमवार) - नवरात्रि का आठवां दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए सुनिश्चित है.

अष्टमी (30 सितंबर 2025, मंगलवार) - नवरात्रि का नौंवा दिन मां महागौरी की पूजा के लिए समर्पित है. 

नवमी (01 अक्टूबर 2025, बुधवार) - नवरात्रि के दसवें दिन मां सिद्धिदात्री और आयुध पूजा के साथ नवमी का हवन होगा.
नवमी (02 अक्टूबर 2025, वीरवार - नवरात्रि के ग्यारहवें दिन इस व्रत का पारण और दुर्गा विसर्जन होगा.