home page

SIRSA में शेरपुरा ज्वैलर्स का हुआ रंगारंग शुभारंभ, ग्राहकों का भरोसा ही हमारी प्राथमिकता: राजेश डावर

 | 
Sherpura Jewellers inaugurated with great fanfare in Sirsa, customer trust is our priority: Rajesh Dawar

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के भादरा बाजार स्थित गोलछा वाली गली में शेरपुरा ज्वैलर्सका शुभारंभ शनिवार को रंगारंग तरीके से हुआ। विपुल डावर ने बताया कि शोरूम का शुभारंभ डेरा सरसाईनाथ के मुख्य महंत सुंदराईनाथ ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर महंत सुंदराईनाथ ने अपने आशीर्वाद में कहा कि ग्राहक भगवान का रूप होता है। किसी भी व्यापार में ग्राहक की संतुष्टि प्राथमिक होती है। ईमानदारी व साफ नियत व्यापार करने वाले की परमात्मा भी हर संभव मदद करता है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जोकि पहले बड़े शहरों में मिलती थी। शुभारंभ अवसर पर हजारों शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।


ग्राहकों का भरोसा हमारी प्राथमिकता: राजेश डावर
शोरूम के संचालक राजेश डावर ने कहा कि वे लंबे समय से इस व्यापार में काम कर रहे हंै। हमारी शुरू से ही यही प्राथमिकता रही है कि ग्राहकों का भरोसा कभी न टूटने पाए। उन्होंने कहा कि आज ये नया शोरूम ग्राहकों के भरोसे का ही कमाल है। ग्राहकों के अपार स्नेह व प्यार ने ही आज हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है और हम उम्मीद करते हंै कि ये प्यार व भरोसा यूं ही बरकरार रहे और हम ग्राहकों की उम्मीदों पर यूं ही खरा उतरते रहें।
सोने-चांदी व डायमंड-गोल्ड की हर वैरायटी: विष्णु डावर
विष्णु डावर ने कहा कि शहरवासियों को अब एक ही छत के नीचे डिमांड पर डायमंड, गोल्ड व सिल्वर की वैरायटी होलसेल के साथ-साथ रिटेल में मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पहले उनका पास होलसेल का व्यापार था, लेकिन अब रिटेल का व्यापार शुरू किया है, जिसके तहत कई कंपनियों से भी करार किया है। विष्णु डावर ने कहा कि कुछेक वैरायटी ऐसी होती है, जो सभी जगह नहीं मिल सकती। उनके यहां अनेक गोल्ड व डायमंड की वैरायटी है, जोकि ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शेरपुरा ज्वैलर्स लंबे समय से ग्राहकों की भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरता आया है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे एक बार शोरूम पर आकर सेवा का मौका जरूर दें।

 

ये बोले ग्राहक:
शोरूम के शुभारंभ अवसर पर आए ग्राहकों रितु, सीमा, पल्लवी, पूजा, बिमला, कमलकांत, रजनी, शर्मिला ने बताया कि वे लंबे समय से शेरपुरा ज्वैलर्स से जुड़े हुए हंै। उन्होंने बताया कि शुरूआत से लेकर अब तक जो भरोसा पाया है, वो हर कहीं नहीं मिलता। यही नहीं रेट व वैरायटी भी बेमिसाल है, जोकि ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हंै। उन्होंने कहा कि व्यापार में भरोसा बड़ी चीज है, जिसे शेरपुरा ज्वैलर्स ने बखूबी निभाया है।
इस मौके पर परविंद्र सिंह आहुजा सीजीएम, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, स्वर्णकार समाज के प्रधान, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग सहित स्वर्णकार व्यवसायी व शहर के गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now