home page

कोटली में शुरू हुआ शिव युवा सेवा समिति का 26वां विशाल कावड़ भंडारा

 | 
Shiv Yuva Seva Samiti's 26th grand Kanwar Bhandara begins in Kotli

mahendra india news, new delhi

सिरसा, 09 अगस्त। शिव भक्तों की सेवा में समर्पित शिव युवा सेवा समिति, कोटली द्वारा कावड़ियों के लिए 26वां विशाल भंडारा 06 अगस्त से शुरू किया गया है।  यह पवित्र भंडारा कोटली गांव के पुल पर आयोजित किया जा रहा है और शिवरात्रि तक निरंतर चलता रहेगा।

Shiv Yuva Seva Samiti's 26th grand Kanwar Bhandara begins in Kotli

समिति द्वारा भंडारा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। भगवान शिव की नीले रंग की विशाल प्रतिमा को फूलों, मालाओं और रंगीन झालरों से सजाया गया है। पंडाल में भगवा और गुलाबी रंग के पर्दे, फूलों की मालाएं और आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। 

Shiv Yuva Seva Samiti's 26th grand Kanwar Bhandara begins in Kotli

राष्ट्रीय ओड सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मक्खन सिंह कोटली ने बताया कि इस भंडारे की शुरुआत आज से 26 वर्ष पहले केवल एक पानी की प्याऊ से हुई थी। आज यह एक विशाल रूप ले चुका है। इस भंडारे में शिव कावड़ियों के लिए खाने, पीने, लंगर, ठहरने और मेडिकल सहित सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस भंडारे में हजारों की संख्या में कावड़ियों ने रुककर आराम किया और लंगर ग्रहण किया। शिव युवा सेवा समिति के सेवादार तन, मन और धन से इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। भंडारे की सफलता में आसपास की इंडस्ट्रीज के मालिकों और ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

WhatsApp Group Join Now

भंडारे का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान सिंह कोटली, प्रधान मक्खन लाल, रोशन लाल, नंद राम दावर, बंसी राम, राम कुमार, फौजा राम, सरवण, सूरजभान, काला राम, अर्जुन राम सहित सभी सेवादार उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की सेवा कार्यों से युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर संस्कारों से जुड़ते हैं, सेवा के माध्यम से समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना का प्रचार होता है। "सेवा ही शिव है" के सिद्धांत पर चलते हुए हम पिछले 26 वर्षों से निरंतर कावड़ियों की सेवा करते आ रहे हैं।