home page

श्री अग्रवाल परिवार सेवा, ट्रस्ट सिरसा महाराजा अग्रसैन जयंती पर लगाएगा भंडारा, मीटिंग में बनाई जयंती को लेकर रूपरेखा

 | 
Shri Agrawal Pariwar Seva Trust Sirsa will organize a feast on Maharaja Agrasen Jayanti, a plan was made for the Jayanti in the meeting

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री अग्रवाल परिवार सेवा, ट्रस्ट सिरसा की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुनील कंदोई की अध्यक्षता में सिरसा क्लब में आयोजित की गई। संस्था सचिव दीपक गोयल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाली 22 सितम्बर 2025, सोमवार को 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने हेतु रूपरेखा तैयार करना था। सभी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद झुंथरा धर्मशाला में एक भव्य और विशाल भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया।

इस भंडारे के आयोजन के लिए अध्यक्ष सुनील कंदोई ने सभी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके संदीप गोयल को इस कार्य के लिया प्रोजेक्ट चेयरमेन बनाया गया व बाकी सभी सदस्यों की जिम्मेदारियों का निर्धारण कर समीक्षा की गई। बैठक में संरक्षक अनिल गोयल, सीता राम जमालिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भादरा बाजार वाले, वरिष्ठ सदस्य युधिष्ठिर गुप्ता, नरेश महिपाल, संजय गोयल, हरीश बंसल, कमल बंसल, सुरेश बंसल, विकास अग्रवाल, कमल सिंगला, विजय कसेरा उपस्थित रहे।