home page

श्री बिश्नोई सभा सिरसा द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर 4 अक्तूबर को

 | 
Shri Bishnoi Sabha Sirsa to organise free eye check-up and operation camp on October 4

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री बिश्नोई सभा, सिरसा द्वारा बिश्नोई धर्मशाला, सिरसा में आगामी 4 अक्तूबर 2025 को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विशाल नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर लगाया जाएगा। शिविर संबंधी जानकारी देते हुए सभा के सचिव ओपी बिश्नोई ने बताया कि बिश्नोई सभा, सिरसा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल की अध्यक्ष्ता में नि:शुल्क नेत्र जांच व आप्रेशन कंैप लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कंैप में उत्त्तर भारत के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के पूर्व नेत्र चिकित्सक डा. बलराम जलंधरा मरीजों की आंखों की जांच ऑटोमेटिक जापानी कंप्यूटर द्वारा कर उन्हें उपचार के साथ-साथ उचित परामर्श देंगे। जांच में मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए जाने वाले मरीजों का आप्रेशन सभा द्वारा नि:शुल्क फीको मशीन द्वारा बिना मशीन व बिना टांके के सफेद मोतिया का लैंस वाला आप्रेशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरत के हिसाब से मरीजों को नि:शुल्क दवाएं व चश्में भी दिए जाएंगे। सभा के उपप्रधान व कंैप प्रभारी कृष्णपाल बैनीवाल ने बताया कि इस शिविर में कोई भी व्यक्ति आकर अपनी आंखों की जांच करवा सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में आकर नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं।

WhatsApp Group Join Now