home page

श्री राम क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट का 77 वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 11 अक्टूबर से

 | 
news

mahendra india news, new delhi
श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 77 वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होगा। जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। पिछले 76 सालों से भगवान राम के चरित्र का आदर्श मंचन कर रहे कलाकारों द्वारा इस बार भी वृंदावन की तर्ज पर रामलीला का मंचन करेंगे। 

 

श्री राम क्लब द्वारा आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारी की बैठक प्रधान अश्विनी बटला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्याम बजाज, सरंक्षक बाबूलाल फुटेला, गोबिंद ग्रोवर, उपप्रधान अनिल बांगा, गुलशन गाबा, कोषाध्यक्ष सुरेश अनेजा, सुरेश कालरा, नरेश खुंगर, अनिल डूमरा, संतलाल गुम्बर, सतोष तनेजा सहित अन्य ट्रस्टीगण मौजूद रहे।

   

ट्रस्ट के महासचिव गुलशन वधवा ने बताया कि 77वी रामलीला की शुरुआत 11अक्टूबर से होगी, जो की 21 अक्टूबर तक चलेगी। रामलीला मंचन बहुत ही सात्विक और आदर्श में तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व शहर वासियो के सहयोग से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके उपरांत 21 अक्टूबर को प्रभू श्रीरामचंद्र जी का राज्याभिषेक श्रीरामाक्लब चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी बठला द्वारा किया जाएगा एवम सभी ट्रस्टीगण उपस्थित रहेगे और खुशी मनाएगे।

WhatsApp Group Join Now

 

ट्रस्ट के महाशिव गुलशन वधवा ने बताया कि 

बताया कि रामलीला मंचन का निर्देशन ट्रस्टी उमेश मेहता करेगे और लोकल कलाकारो द्वारा वृन्दावन की तर्ज पर रामलीला मंचन किया जाएगा , जिसमे रिशभ गाबा(राम), सिया गाबा(सीता), गौरव मेहता(लक्ष्मण), अंकुश बांगा(हनुमान) एवम अमित मिड्ढा (रावण) की भूमिका करेंगे।

रामलीला मंचन मे श्री रामाक्लब चेरीटेबल ट्रस्ट के पूर्व निर्देशक विजय एलावादी का मार्गदर्शन व सभी सेवादारो का सम्पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

इस भव्य आयोजन में पुष्पइंदिर खट्टर, प्रवीण कुमार(पिन्ना), रमेश अनेजा(बिट्टू अनेजा), पवन मेहता एवम श्रीरामाक्लब पुण्य कर्म के सेवादारों व ट्रस्टीगणो का विषेश सहयोग मिल रहा है।

   दशहरापर्व व रामलीला मंचन की तैयारी के लिए ट्रस्टीगणो की विशेष टीमे बनाई गई है और ड्यूटी लगाई गई है।