home page

गांव जमाल निवासी मा. संतलाल शर्मा को मरणोपंरात मिला गौ रत्न अवार्ड

 | 
Shri Santlal Sharma, resident of village Jamal, received Gau Ratna Award posthumously

mahendra india news, new delhi
 पैंतालिसा क्षेत्र में गौसेवा की अलख जगाने वाले गांव जमाल निवासी स्व. मा. संतलाल शर्मा को गौशाला महासंघ (रजि.) हरियाणा की ओर से गौ रत्न अवार्ड दिया गया। यह सम्मान महासंघ के महासचिव अजीत सिहाग व  प्रधान जगदीश मलिक ने गांव जमाल की गौशाला में उनके बेटे देवीलाल को सुपुर्द किया।

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि मा. संतलाल शर्मा द्वारा गौवंश की सेवा के प्रति जगाई गई अलख का ही कमाल है कि आज सभी गांवों में गौशालाएं बन चुकी हैं, जहां हजारों की संख्या में गौवंश आश्रय मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि संतलाल शर्मा द्वारा गौसेवा में समर्पित जीवन से समाज हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा और गौभक्तों के दिलों में वे हमेशा वास करत रहेंगे। इ

स मौके पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 के प्रधान रविंद्र सैनी व प्रवीण कपूर ने संयुक्त रूप से कहा कि मा. संतलाल शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन गौसेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों के मन में गौवंश की सेवा की ऐसी मसाल जलाई, जोकि उनके संसार से जाने के बाद भी अनवरत जलती रहेगी। कल तक जो गौवंश सड़कों पर हादसों का पयार्य बन रहा था, आज उसी गौवंश का गौशालाओं में बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे मा. संतलाल शर्मा की गौवंश की सेवा के लिए जलाई गई मशाल को हमेशा जलता रखें।

WhatsApp Group Join Now