home page

अब सितंबर में होगा मई में होने वाला सिख सम्मेलन: लखविंद्र सिंह औलख

 
Sikh convention scheduled for May will now be held in September: Lakhwinder Singh Aulakh
 | 
 Sikh convention scheduled for May will now be held in September: Lakhwinder Singh Aulakh

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिख संगत की अपील पर खरीफ फसलों की बिजाई के चलते सिरसा में 24 मई को आयोजित होने वाला सिख सम्मेलन अब नई अनाज मंडी सिरसा में रविवार, 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा सिख एकता दल के प्रमुख नेता लखविंदर सिंह औलख ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख एकता दल, अकाल पंथक मोर्चा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी हरियाणा तथा संगत के सहयोग से यह विशाल सिख सम्मेलन नई अनाज मंडी, सिरसा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सिख एकता दल, अकाल पंथक मोर्चा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी हरियाणा की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सुखविंदर सिंह खालसा, प्रकाश सिंह साहुवाला, लखविंदर सिंह औलख, गुरमेज सिंह सिरसा, सुरजीत सिंह तथा मुख्तार सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि खरीफ सीजन की बिजाई के समय को देखते हुए संगत द्वारा 24 मई को प्रस्तावित सम्मेलन की तारीख बदलने की अपील की गई थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों की जूम मीटिंग आयोजित कर सर्वसम्मति से सिख सम्मेलन की नई तिथि रविवार, 13 सितंबर 2026 तय की गई। नेताओं ने बताया कि बैठक में सिख पंथ की चढ़दी कला, वर्तमान परिस्थितियों तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख एकता दल द्वारा 8 सितंबर 2024 को करनाल में आयोजित सिख सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार अगला सिख सम्मेलन नई अनाज मंडी, सिरसा में आयोजित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने हरियाणा में सिख संस्थाओं के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सिख पंथ की चढ़दी कला और मजबूती के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सिखों की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में किसी भी प्रकार की सरकारी दखलअंदाजी तथा कुछ तत्वों द्वारा संस्थाओं को बदनाम करने की साजिशों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संगठनों ने सिख संगत से अपील की है कि वे 13 सितंबर 2026 को नई अनाज मंडी सिरसा में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा पंथ की मजबूती और एकता का परिचय दें।