home page

SIRSA एडीसी अर्पित संगल ने देसूजोधा खरीद केंद्र का किया निरीक्षण, फसल खरीद प्रक्रिया व लिफ्टिंग तथा सुविधाओं का लिया जायजा

 | 
SIRSA ADC Arpit Sangal inspected the Desujodha procurement centre and took stock of the crop procurement process, lifting and facilities

Mahendra india news, new delhi
SIRSA अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बुधवार को गांव देसूजोधा फसल खरीद केंद्र का दौरा कर खरीद प्रक्रिया व किसानों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की खरीद के साथ-साथ नमी की मात्रा, वजन और उठान प्रक्रिया का भी बारीकी से निरीक्षण किया।


उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने गेहूं की लिफ्टिंग कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग कार्य में और तेजी लाई जाए ताकि किसान जब मंडी में फसल लाए तब उन्हें कोई समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने खरीद केंद्र पर बिजली, पानी, बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 

210637 मीट्रिक टन की हुई खरीद
जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों पर 14 अप्रैल तक दो लाख 10 हजार 637 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है और 9874 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उठान भी हो चुका है। कुल 24 हजार 421 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।