home page

SIRSA जिला स्तरीय क्लीयरेंस एवं गर्विन्स कमेटी की बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निपटान के एडीसी ने दिए निर्देश

 | 
SIRSA ADC gave instructions for quick disposal of pending cases in the meeting of District Level Clearance and Governance Committee

mahendra india news, new delhi
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेन्द्र शेहरावत की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में 75वीं जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी एवं 64वीं जिला स्तरीय गर्विन्स कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्य सचिव एवं जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक गौरव शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ‘इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल’ पर प्राप्त आवेदनों की प्रगति, आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल और क्लीयरेंस को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने संबंधी विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में कुल 28 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया, जो मुख्यतः: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, खान एवं भूविज्ञान विभाग, नगर परिषद, जिला परिषद, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड से संबंधित थे। अधिकांश मामलों का निपटारा वहीं किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निपटान नीति प्रावधानों के अनुसार शीघ्रता से किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए।
गर्विन्स कमेटी की बैठक में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो विभागों के नोडल अधिकारी उसका निपटारा निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। यह भी उल्लेख किया गया कि इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की कई सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं, जहां आवेदक  www.investharyana.in    पर लॉगइन कर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now