home page

SIRSA : घग्गर नदी के जलस्तर व सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, प्रशासन की टीमें लगातार कर रही निरीक्षण

 | 
SIRSA: Administration is fully alert regarding the water level and safety arrangements of Ghaggar river, administration teams are continuously inspecting

mahendra india news, new delhi
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को घग्गर नदी के साथ लगते गांव फरवाई, मुसाहिबवाला, मत्तड़ व लहंगेवाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर, तटबंधों की मजबूती और बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।


निरीक्षण के समय डॉ. सुभाष चंद्र ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी के दोनों ओर बनाए गए तटबंधों की नियमित निगरानी की जाए ताकि कहीं भी रिसाव या दरार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।


सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए और गांवों के सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी समस्या आती है तो तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर मनरेगा के माध्यम से मिट्टी के कट्टï भरवाए जा रहे हैं और इससे पहले भी मिट्टी के कट्टï भरवाए गए हैं। इस कार्य में महिला शक्ति का बहुत अधिक सहयोग है।

WhatsApp Group Join Now


उपलब्ध रिपोर्ट अनुसार सरदूलगढ़ के पास 39 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है। वहीं ओटू हैड की डाउन स्ट्रीम में 27 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि दिन रात तटबंधों की निगरानी रखी जा रही है। समय-समय पर सिंचाई विभाग व आपदा प्रबंधन टीम से भी जानकारी जुटाते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है तथा स्थिति सामान्य है। फिर भी नदी के आसपास स्थित गांवों के ग्रामीणों को तटबंध टूटने या पानी के रिसाव का खतरा हो तो संबंधित पटवारी, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01666-248882 या उपायुक्त कैंप कार्यालय दूरभाष नंबर 01666-248880 पर सूचित करें।