सिरसाा आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा ने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा के समक्ष रखी समस्याएं, मिला आश्वासन

 | 
Sirsa Arhatiya Association, Sirsa presented problems before Cabinet Minister, got assurance
mahendra india news, new delhi

सिरसा। दी एसोसिएशन आढ़तियान अनाज मंडी, सिरसा द्वारा सीएम नायब सिंह सैनी का धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया, लेकिन समय अभाव के चलते CM इस समारोह में शिरकत नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा को इस समारोह में शामिल होने को कहा और सीएम ने यह आश्वासन दिया कि वे कुछ दिनों के बाद एसोसिएशन आढ़तियान सिरसा को समय देंगे और यह जि मेवारी सीएम ने गोबिंद कांडा को सौंपी। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा के साथ गोबिंद कांडा और पूर्व एमपी सुनीता दुग्गल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज ने रणवीर गंगवा,  बीजेपी नेता गोबिंद कांडा और सुनीता दुग्गल का स्वागत किया। उनके साथ मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नड्ढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल के साथ मंडी के गणमान्य व वरिष्ठ आढ़ती उपस्थित रहे। इस धन्यवाद समारोह में मंच संचालन राजन बावा ने बखूबी निभाया। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने रणवीर गंगवा के समक्ष मंडी के मु य मुद्दे रखे और रणवीर गंगवा ने आश्वासन दिया कि यह सभी मुद्दे सीएम नायब सिंह सैनी के समक्ष रखे जाएंगे और इन समस्याओं का निवारण किया जाएगा। दी एसोसिएशन आढ़तियान, सिरसा की तरफ  से सभी के लिए दोपहर के भोज का प्रबंध किया गया। वहीं अनाज मंडी सिरसा में संत शिरोमणि कबीर साहिब जी के 627वें प्रकट दिवस पर आढ़तियों ने जगह-जगह पर ठंडे पानी को छबीलें लगाई, ताकि इस समारोह में आए लोगों को कोई परेशानी न आए।

News Hub