सिरसा भादरा रोड दड़बा कलां के पास बरसाती पानी से डूबा, वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
हिसार घग्घर ड्रेन में अभी भी जल स्तर कम नहीं हुआ है। इसके टूटने का अभी भी खतरा बना हुआ है। चौपटा क्षेत्र में बरसात से सिरसा भादरा मार्ग दड़बा कलां के समीप डूब गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोड र वाहन चालकों को दड़बा कलां से रूपाना, लुदेसर होकर चौपटा व दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
बरसात ने बढ़ाई चिता
चौपटा क्षेत्र में मानसून की बार बार वर्षा हो रही है। अधिक वर्षा होने से जहां फसलें खराब हो गई है। इसी के साथ वर्षा ने सिचाई विभाग के अधिकारियों की चिता बढ़ा दी है। वर्षा के कारण हिसार घग्घर ड्रेन के बांधों को मजबूत करने में दिक्कतें आ रही है। इससे हमेशा टूटने का खतरा बन रहा है। वहीं गुडिया खेड़ा के पास भी पिछले दिनों टूटी चुकी है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन पर पहले कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं समय पर सफाई भी नहीं करवाई गई। अब पानी के लगातार जलस्तर से किसान चिंता में हैं। अब सिचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन की निगरानी बढ़ाई हुई है।
