home page

रूहानी स्थापना माह पर सिरसा ब्लॉक की भव्य नामचर्चा आयोजित, जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाया उत्सव

 | 
Sirsa Block organised a grand Naamcharcha on the occasion of the spiritual foundation month, celebrated the festival by serving the needy

mahendra india news, new delhi
- जोन नंबर 6 की बहनों ने किया आयोजन, राशन, सिलाई मशीनें, स्टेशनरी व पशु-पक्षियों के लिए हरा-चारा वितरित
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को सिरसा ब्लॉक की बहनों द्वारा जोन नंबर 6 में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का भव्य आयोजन किया गया। नोहरिया बाजार स्थित गली मस्जिद वाली नामदेव धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन वीना कक्कड़ इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के इलाही नारे के साथ की।

इसके बाद कविराज बहनों ने सुंदर भजन-शब्दों के माध्यम से सतगुरु का गुणगान किया। पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए और अंत में अरदास, सुमिरन व प्रसाद वितरण के साथ नामचर्चा का समापन हुआ। इस अवसर पर साध-संगत द्वारा विभिन्न मानवता भलाई के कार्य भी किए गए। फूड बैंक मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद महिलाओं को एक माह का राशन वितरित किया गया। आत्म सम्मान मुहिम के अंतर्गत 3 महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई, जबकि सच्ची शिक्षा अभियान के तहत 21 बच्चों को स्टेशनरी प्रदान की गई।

इसके अलावा पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 35 महिलाओं को मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए तथा बेजुबान पशुओं के लिए 5 क्विंटल हरा चारा भी बांटा गया। यह सभी परमार्थी कार्य जोन नंबर 6 की साध-संगत द्वारा किए गए। ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन वीना कक्कड़ इन्सां ने साध-संगत से अपील की कि वे नामचर्चा में बढ़-चढ़कर भाग लें और पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए 175 मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनें व बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

WhatsApp Group Join Now