home page

SIRSA वार्ड नंबर 9, संत नगर में 24 लाख रुपये की लागत से बनी गलियों का चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने किया निरीक्षण

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने वार्ड नंबर 9 के संत नगर में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित गलियों का पार्षद अंजू जांगड़ा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जेई गगन भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने संबंधित जेई से गलियों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाई और मौके पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत कर गलियों के निर्माण को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी।

इस दौरान गलीवासियों ने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताते हुए बताया कि गलियां अच्छी बनी हैं। चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर में विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना है, ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके।

नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना नगर परिषद की प्राथमिकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि जनता के पैसे का सदुपयोग हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।