home page

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से आया फिर बाहर, 4 वर्ष में आठवीं बार मिली परोल या फरलो

डेरा प्रमुख यहां रहेगा
 | 
डेरा प्रमुख

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हंै। डेरा प्रमुख की शुक्रवार को 50 दिन की परोल मंजूर हो गई थी। वह फिलहाल सुनारिया स्थित जेल में बंद है। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाया गया है। परोल की अवधि के दौरान वह यूपी के बागपत जिला के बरनावा आश्रम में रहेगा।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा sirsa के गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से यौन शोषण मामले में 10-10 वर्ष और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनारिया जेल में लाया गया था। पंचकूला की CBI कोर्ट में पेशी के दौरान व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसके बाद हेलिकॉप्टर से उसे सुनारिया जेल लाया गया।


आपको बता दें कि पिछले 4 वर्ष के दौरान वह 8 बार परोल या फरलो पर जेल से बाहर आए हंै। इससे पहले 21 नवंबर 2023 को डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 13 दिसंबर को वह जेल में वापस लौटा था।

बरनावा आश्रम में रुका राम रहीम
डेरा प्रमुख राम रहीम जब भी ज्यादा समय पेरोल के लिए आया तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। परोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की अनुमति नहीं मिलती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि डेराप्रमुख राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार परोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की अनुमति नहीं देती।

 

WhatsApp Group Join Now