home page

SIRSA मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग, सरकार के प्रति जताया रोष

 | 
SIRSA  Employees held a gate meeting regarding their demands and expressed anger towards the government

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सिरसा सर्कल के गेट पर 8वें पे कमिशन को लागू करवाने व अन्य मुद्दों को लेकर गेट मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता इंडस्ट्रियल एरिया सब यूनिट प्रधान अजय पासी ने की व मंच का संचालन सिटी सब यूनिट सचिव सुनील कुमार द्वारा किया गया।

इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी भी की। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन हरियाणा जिला सिरसा के राज्य उप प्रधान बाबू लाल और मुख्य सलाहकार एस एस बेदी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सात महीने पहले आठवें वेतनमान आयोग की घोषणा की गई है, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी वेतन आयोग की कमेटी का गठन नही किया गया जबकि जनवरी 2026 को 8वां वेतन लागू हो जाना चाहिए।

दोनों नेताओं ने बताया कि ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मांग करता है कि हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अलग से आठवां वेतन आयोग गठित किया जाना चाहिए और जब तक तय समय पर लागू नहीं करते, तब तक सभी कर्मचारियों को पांच हजार अंतरिम राहत हर कर्मचारी को मिले। सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, पावर बिल 2024 रद्द करवाने, विभागों का निजीकरण बंद करवाने, रोड सेफ्टी बिल रद्द,

WhatsApp Group Join Now

कौशल रोजगार निगम के हटाए गए कर्मचारियों को वापिस लेने, नई शिक्षा नीति-2020 को रद्द करवाने व लेबर कोड को अन्य मांगों को लेकर गेट मीटिंग की गई, जिसमें सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, सचिव रमेश सैनी, सिटी यूनिट प्रधान मीत, ब्लॉक प्रधान ललित सोलंकी, ऋषभ खेड़ा, कमलेश कौर जेई, मंजू, कृष्ण, मधु, सुभाष, उग्र साईं जेई, गंगाराम जेई, मान जेई, दलीप जेई, बाबू लाल, सुनील, रेनू, सीमा इत्यादि ने सम्बोधित किया।