home page

सिरसा खो खो एसोसिएशन गठित, रमनदीप बने प्रधान

 | 
Sirsa Kho Kho Association formed, Ramandeep becomes president

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला सिरसा के खेलों से जुड़े गणमान्यजनों की शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें सिरसा खो-खो एसोसिएशन का गठन किया गया। हरियाणा खो-खो संघ के महासचिव महेंद्र कंबोज की देखरेख में सिरसा खो खो एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें रमनदीप को अध्यक्ष बनाया गया जबकि ऊषा रानी व सुखमंदर सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

इसी प्रकार बलवंत सिंह को महासचिव, चरणजीत सिंह व रमेश कुमार को सहसचिव व कृष्णलाल को कोषाध्यक्ष पद सौंपा गया। अपनी कार्यकारिणी गठित किए जाने के बाद अध्यक्ष रमनदीप ने बताया कि सिरसा जिले के गांव गांव में इस प्राचीन व रोचक खेल को अधिक से अधिक प्रचारित किया जाएगा और युवाओं को इस खेल से जोड़ा जाएगा।

वहीं जिले के अनेक शारीरिक शिक्षकों ने भी सिरसा खो खो एसोसिएशन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित पदाधिकारियों को अपनी ओर से बधाई दी है।