home page

SIRSA जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में लक्ष्य ने गोल्ड व श्रेया ने जीता कांस्य पदक

 | 
SIRSA: Lakshya won gold and Shreya won a bronze medal at the district-level shooting championship

Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला स्तरीय स्कूली शूटिंंग चैंपियनशिप में ईगल आई शूटिंग रेंज के होनहार शूटरों ने एक बार फिर अपने सटीक निशाने से शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल एकेडमी, बल्कि जिले को भी गौरवांवित किया है। कोच गुरविंदर सिंह, जगमिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रतियोगिता में एकेडमी के लक्ष्य ने गोल्ड, श्रेया ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि रविश ध्रुव व नमन ने प्रतिभागिता की।

कोच ने दोनों युवा शूटरों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही शूटर अपने खेल के प्रति समर्पित हैं और काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ईगल आई शूटिंग रेंज के शूटर जर्मनी वर्ल्ड कप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।