सिरसा पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में वांछित भगौड़े को दबोचा
mahendra india news, new delhi
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़े काबू कर लिया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी को काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपियों को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी हरजिंद्र सिंह को 14 जुलाई 2025 को पी.ओ. घोषित किया था ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरजिंद्र सिंह पुत्र बिंद्रपाल सिंह निवासी जास पाउवाली जिला बठिंडा(पंजाब) से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया है,जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है ।
