सिरसा पुलिस की हेरोइन (Chitta) तस्करों पर ताबड़-तोड़ कार्रवाई,लाखों रुपए की हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू
सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को लाखों रुपए की 165 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की । SIRSA SP दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा पुलिस अब नशा तस्करों के लिए काल का जंजाल बनकर उन पर कड़ा प्रहार कर रही है,अब नशा तस्करों का सिरसा पुलिस व आमजन की नजरों से बचपाना अब पूरी तरह से नामुमकिन हो गया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए SIRSA के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा व एबीवीटी स्टाफ सिरसा की दो विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर सिरसा व रोड़ी क्षेत्र से लाखों रुपए की 165 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम अग्रवाल सेटरिंग स्टोर चतरगढ़ पट्टी डबवाली रोड़ सिरसा के पास मौजूद थी । इस दौरान डबवाली रोड़ की तरफ से पंजाब नंबर पीबी 03एयू 5079 की एक कार आती दिखाई दी ।
उक्त कार सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा तो गाड़ी बंद हो गई,उक्त कार सवार युवक को वापस भागने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार में सवार युवक लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खी पुत्र कुलदीप सिहं निवासी दयालपूरा मिर्जा थाना भगता भाई जिला बठिंड़ा,पंजाब को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उक्त युवक की तलाशी ली तो उसके पहने कोट से 160 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
SIRSA SP दीपक सहारन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने सुरतिया रोड़ रोड़ी क्षेत्र के पास नाकांबदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान रोड़ी की तरफ से एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी राजू पुत्र भूप सिंह निवासी रोड़ी के कब्जा से 5 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
SIRSA SP दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस ने दोनों मामलों में लाखो रुपए की 165 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों यवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । पूछताछ में बतलाया है कि उक्त हेरोइन सिरसा व रोड़ी क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर सिरसा में पांव नही पसारने दिए जाएगें । नशा तस्करों की असली जगह जेल है । उन्होंने आमजन से भी आह्रान किया है,कि नशे के सौदागरों के खिलाफ बेझिझक होकर सूचना दें,सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा ।
