सिरसा पुलिस ने नशा तस्कर गेजा सिंह की 7.15 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज, प्लाट, दो कारें और बाइक शामिल
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
नशा तस्करी से काली कमाई कर संपत्ति संपत्ति अर्जित करने वालों पर सिरसा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । नशा तस्करों का सिरसा पुलिस की नजरों से अब बचपान मुश्किल। इसी कड़ी में डिंग थाना पुलिस ने फतेहाबाद जिले के भूना निवासी गेजा सिंह पुत्र पाला राम की करीब 7 लाख 15 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि डिंग थाना पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटाकर सक्षम प्राधिकारी एवं राजस्व विभाग, दिल्ली को भेजा था। इसके बाद मादक पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 68एफ(2) के तहत आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी हुए हैं। संबंधित विभागों को नोटिस भेज दिए गए हैं। अब आरोपी इन संपत्तियों को बेचने या हस्तांतरित करने में सक्षम नहीं होगा।
तीन मामलों में सामने आया नाम
एसपी ने बताया कि गेजा सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में भूना थाना में 18 किलो 200 ग्राम गांजा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2025 में बरवाला थाना में 39 किलो 430 ग्राम गांजा तस्करी और डिंग थाना में 21 किलो गांजा तस्करी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त रहा है और इसी अवैध धंधे से संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।
नशे की कमाई पर भी पुलिस की नजर
एसपी दीपक सहारन ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों की अवैध संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है, ताकि नशे की काली कमाई पर भी कानून का शिकंजा कसा जा सके। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और युवाओं को इस जहर से बचाने के लिए सिरसा पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
