सिरसा पुलिस ने किडनैपिंग की वारदारत कुछ ही घंटों में सुलझे हुए,20 लाख रुपए की डिमांड करने वाले दो महिलाओं सहित 8 आरोपी दबोचे
mahendra india news, new delhi
सिरसा पुलिस ने बीती रात किडनैंपिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 8 लोगों को गिरप्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने बीती रात्रि किडनैपिंग की वारदात को मात्र कुछ ही घंटो में सुलझाते हुए दो महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।
उन्होंने बताया कि जिला के गांव चिलकनी ढाब निवासी जसवंत व सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके फेस बुक आईडी पर पर खुशी नाम की एक लड़की की फ्रेड रिक्वेस्ट आई और मैने फ्रेंड रिक्वेस्ट को अपनी फेसबुक आईडी से जोड़ लिया । फिर दो दिन बाद फेसबुक मैसेंजर पर हाथ हिलाने की ईमोजी आई फिर मैने हेलो लिख कर मैने पूछा आप कौन हो उसने कहा कि मैं खुशी फिर मेरे मोबाइन पर कॉल आई और कहा कि मैं खुशी बोल रही हुँ । हम दोनों के बीच करीब दो मिनट तक बात होती रही,जिसकी मेरे पास रिकॉर्डिंग भी है । तत्पश्चात खुशी ने कहा की आप मेरे घर फतेहाबाद आ जाओ वहीं मिलकर बाते करेंगे ।
मैं व मेरा दोस्त सुभाष चंद्र ट्योटा गाड़ी में सवार होकर फतेहबाद पपीहा पार्क के पास पंहुच गए वहां पर हमें तीन लड़कियां मिली जिसमें से एक लड़की ने अपना नाम खुशी बताया और तीनों लड़कियां हमारी गाड़ी में बैठ गई और खुशी ने कहा कि मेरी मौसी के घर भिरड़ाना चलते है,वहां पर बैठकर बाते करेगें,फिर हम गांव भिरड़ाना में स्थित एक ढाणी में पंहुच गए । इस दौरान मेरा दोस्त किसी काम से कमरे से बाहर चला गया तो किसी ने कमरे का गेट बंद कर दिया । कुछ ही देर में दो नौजवान युवक आए और मेरी पिटाई करने लगे और कहने लगे की हमारी पत्नी के साथ गलत काम कर रहे हो ।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों पर गलत काम का दबाव बनाकर उक्त आरोपियों ने समझौता करने के नाम पर 20 लाख रुपए की डिमांड की और पीड़ित व्यक्तियों को 8/10 घंटों तक बंधक बनाकर रखा और उनके फोन छीन लिए जान से मारने की धमकी देने लगे । डर के मारे पीड़ित व्यक्तियों ने 90 हजार रुपए कैश व 50 हजार रुपए ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करवा लिए । इसके अलावा पीड़ित व्यक्तियों को गाड़ी में बैठाकर सिरसा सवेरा होटल नजदीक बस स्टैंड पर ले आए और पैसों की डिमांड करने लगे और कहने लगे की और पैसे लाओ नही तो जान से हाथ धो बैठोगे ।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग,जान से मारने की धमकी तथा बंधक बनाकर जबरन वसूली की विभिन्न धारों के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान शहर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में वारदात में शामिल दो महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र गंगा राम,दलबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासियान गांव बाजेकां,शिव कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव माधोसिंघाना,राजकुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी गांव बेगू,राजेश कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव डाटा जिला हिसार,मनोज कुमार पुत्र रघुबीर सिंह निवासी उचाना जिला जींद,सुमन पुत्री सुल्तान सिंह निवासी भटंटू कलां जिला फतेहाबाद व पूजा रानी पत्नी विकास कुमार निवासी गांव डांगरा खेड़ा जिला फतेहाबाद के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई कुछ राशि व वारदात में प्रयुक्त दो गाडियां बरामद कर ली है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
