सिरसा पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, ऐलनाबाद से डोडा पोस्त सहित युवक पकड़ा
Sirsa police take action against drug smugglers; man arrested in Ellenabad with poppy husk
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को एक किलो 453 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इस्पेंक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 06 ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया ।
उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से एक किलो 453 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 06 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
