कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सिरसा के समाजसेवी बलवंत शैली ने भेंट किया चार साहिबजादे का स्वरूप

हरियाणा में सिरसा के समाजसेवी बलवंत शैली ने दिल्ली हरियाणा भवन में हरियाणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चार साहिबजादे का स्वरूप भेंट कर शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सिरसा बलजिंद्र जोसन, महामंत्री अल्पसं यक मोर्चा बलवंत मिरोक मौजूद रहे। इस मौके पर बलवंत शैली ने कहा कि हिदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने अपना बलिदान दिया।
उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत की आन-बान और शान के लिए चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह और माता गुजरी ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोबिद सिंह जी सिक्खों के दसवें गुरु थे। उन्होंने मुगलों के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई थी और सत श्री अकाल का नारा दिया था।
उन्हीं के बच्चों ने मुगलों के खिलाफ आवाज बुलंद की और शहादत पाई। धर्म की खातिर खुशी-खुशी शहादत और जंग में दुश्मनों को धूल चटाने वाले गुरु गोबिद सिंह के चार साहिबजादों के बारे में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जो नहीं जानता होगा। जहां गुरुजी के दो बड़े साहिबजादे जंग में लड़ते हुए शहीद हो गए, वहीं दो छोटे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। ये नन्हीं जानें अपने पीछे आज एक मिसाल कायम करने वाले पदचिह्न छोड़ गए हैं। हमें हमेशा उनकी शहादत को स्मरण रखना चाहिए। वहीं उन्होंने त्रिलोकपुरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रविकांत के लिए वोटों की अपील की।